उत्तर प्रदेशसोनभद्र

समाधान दिवस पर आये 10 मामलो मे 01 का तत्काल निस्तारण

09 मामलो के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम गठित

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

कर्मा थाना परिसर मे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार के अध्यक्षता मे किया गया। समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए अति शीघ्र निस्तारण करने के लिए सम्बन्धितो को निर्देशित किया गया।थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस पर कुल 10 प्रार्थना पत्र हुए,जिसमे 01मामले का तत्काल निस्तारण करते हुए शेष मामलो के निस्तारण हेतु टीम गठित की गयी है।इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल,ग्राम पंचायत अधिकारी,कानून गो आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button