उत्तर प्रदेशसोनभद्र

हिण्डाल्को में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा आकाश

देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने को निकाली गई तिरंगा बाइक रैली- एन नागेश

एम एस हशन,

रेनुकूट, सोनभद्र आज 10-08-2022, रेणुकूट। हमारा देश इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से रेनुकूट स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को हिंडाल्को कॉलोनी परिसर में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बाइक सवार हिण्डाल्को परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। हिण्डाल्को के मुखिया- क्लस्टर हेड एन नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, फैब्रिकेशन हेड बीजे एलेक्जेंडर, एलुमिना हेड एन एन रॉय, रिडक्शन हेड जे पी नायक ने तिरंगा लहरा कर बाइक रैली को प्रारंभ कराया। इसके पूर्व कॉलोनी परिसर में एकत्रित हुए कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति के नारे लगाए तथा पूरे जोश के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर श्री नागेश एवं श्री जसबीर ने कॉलोनी व आस-पास के रहवासियों के मध्य तिरंगा झंडा वितरित किया। तत्पश्चात् तिरंगे के रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़ कर शांति एवं देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर एन नागेश ने कहा कि लोगों में देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, देश हमारे लिए सर्वोपरि है। साथ ही बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत में “हर घर तिरंगा” अभियान 13 से 15 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें हिण्डाल्को प्रबंधन अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए कॉलोनी से लेकर प्लांट परिसर व कंपनी के प्रत्येक ऑफिस में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में हिण्डाल्को प्रबंधन द्वारा हजारों तिरंगे घर-घर वितरित किये गए हैं। देश की शान में हिण्डाल्को परिवार “हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। गौरतलब है कि तिरंगा बाइक रैली हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में अनुशासित ढंग से निकाली गई जिसे कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए सलामी दी। आगे भी स्वतंत्रता दिवस तक इसी प्रकार देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button