उत्तर प्रदेशसोनभद्र

नए पद के साथ नई ज़िम्मेदारियाँ भी जुड़ती हैं – एन नागेश

हिण्डाल्को में पदोन्नति पाये कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एम एस हशन, 

रेनुकूट, सोनभद्र नए पद के साथ नई ज़िम्मेदारियाँ भी जुड़ती हैं – एन नागेश

हिण्डाल्को में पदोन्नति पाये कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

19-08-2022, रेणुकूट। हिंडाल्को में शुक्रवार को ऑडिटोरियम में “प्रोन्नति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीते एक वर्ष में प्रोन्नति पाए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। हिंडाल्को एचआर विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के मुखिया (रेणुकूट- क्लस्टर हेड) एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह समेत रिडक्शन हेड- जे पी नायक, एल्युमिना हेड- एन एन रॉय व फाइनेंस हेड- उज्ज्वल केश ने पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि नए पद के साथ नई ज़िम्मेदारियाँ भी जुड़ जाती हैं जिसका हमें खास ख्याल रखना होगा। बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब हमें अपनी लगन एवं मेहनत से नए आयाम स्थापित करने हैं और हिंडाल्को को और बड़े मुकाम पर पहुंचना है। यही हमारा लक्ष्य है। वहीं श्री जसबीर सिंह ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग की सहायक उपाध्यक्ष वनिता वासनिक ने किया। इस अवसर पर एचआर विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button