शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान।
अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 33 गाड़ियों का किया गया चालान।

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व राजस्व कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा वाहनों का एम चेक के माध्यम से आनलाईन नोटिस निर्गत किया गया।सदर उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार रोड पर गाड़ियों को चेक करते दिखे। उप खनिज भरे वाहनों की चेंकिंग के दौरान अवैध परिवहन पाए जाने पर 10 वाहनों को सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा 23 वाहनों का एम चेक ऐप के माध्यम से आॅनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। जिसमें से 11 वाहन के स्वामी के द्वारा मौके पर नोटिस के जुर्माने की धनराशि आॅनलाईन जमा किया गया।