उत्तर प्रदेशसोनभद्र

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आय़ोजित की गयी भव्य रैतिक परेड –

 

चुर्क/ सोनभद्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आय़ोजित की गयी भव्य रैतिक परेड –

आज दिनांक 26.01.2023 को 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क, सोनभद्र में रैतिक परेड का आयोजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि, माननीय समाज्य कल्याण राज्यमन्त्री, श्री संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी । माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह व परेड कमाण्डर प्रथम क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित कुमार, द्वितीय कमाण्डर उ0नि0 श्री मनीष द्विवेदी व तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श्री भूपेन्द्र सिंह रहे । मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा गृह मन्त्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट/उत्कष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियो 01. उ0नि0 राम सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक 02. मुख्य आरक्षी मो0 अय्याज खाँ को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया । कम रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक 112 मुख्यालय से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गये, जिसमें एक जागरूक कॉलर लक्ष्मी व 13 पुलिस कर्मी/होमगार्ड 01.मुख्य आरक्षी शहशांह खाँ, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज 02 मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह, पीआरवी चोपन 03. मुख्य आरक्षी अमित तिवारी, पीआरवी चोपन 04. आरक्षी जयशंकर यादव, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज 05. आरक्षी देवी प्रसाद कुशवाहा, पीआरवी पिपरी 06. आरक्षी कामता प्रसाद, पीआरवी पिपरी 07. आरक्षी विकाश सोनकर, पीआरवी पिपरी 08. होमगार्ड दिनेश मिश्रा, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज 09. होमगार्ड बृजेश चौबे, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज 10. होमगार्ड रमेश मौर्य, पीआरवी चोपन 11. होमगार्ड अरविन्द यादव ,पीआरवी पिपरी 12. होनगार्ड राजदेव कुशवाहा, पीआरवी पिपरी 13. होमगार्ड जय प्रकाश केशरी, पीआरवी पिपरी को सम्मानित किया गया एवं जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 29 अधिकारी/कर्मचारीगण 01. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना घोरावल 02.वाचक पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र राय 03.प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना विण्ढमगंज 04. प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, थाना बभनी 05. ए0एच0टी0यू0 प्रभारी रामजी यादव 06. प्रभारी एस0ओ0जी0 देवेन्द्र प्रताप सिंह 07. थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह 08. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी रेनुसागर, थाना अनपरा 09. उ0नि0 रामअवध यादव, थाना घोरावल 10. मुख्य आरक्षी मो0 इस्लाम, थाना पन्नूगंज 11.मुख्य आरक्षी रामलखन प्रजापति, थाना मांची 12. मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, ए0एच0टी0यू0 13. मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, एस0ओ0जी0 14. मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह, स्वॉट टीम 15. मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्य, एस0ओ0जी0 16. मुख्य आरक्षी अमर सिंह, स्वॉट टीम 17. मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह, स्वॉट टीम 18. मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश राय, डी0जी0 कार्यलय पुलिस लाइन 19. मुख्य आरक्षी पंकज कुमार पाण्डेय, डी0सी0आर0बी0 20. मुख्य आरक्षी पंकज दुबे, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन 21. आरक्षी विनीत कुमार यादव, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय 22. आरक्षी आशुतोष विश्वकर्मा, पेशी पुलिस अधीक्षक 23. आरक्षी रविन्द्र राजपूत, थाना शक्तिनगर 24. आरक्षी अनुभव वर्मा, आई0जी0आर0एस0 शाखा 25. आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एस0ओ0जी0 26. आरक्षी रितेस पटेल, एस0ओ0जी0 27 आरक्षी हृदय नारायण सिंह यादव, थाना रायपुर 28 महिला आरक्षी दीपिका द्विवेदी, महिला सहायता प्रकोष्ठ 29 होमगार्ड चालक अनुज कुमार, थाना शक्तिनगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त 06 व्यक्तियों 01. श्री राम सकल चौबे 02. श्री विद्यासागर पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय 03. श्री गामा गिरी 04. श्री रामसेवक खरवार 05. श्री वीर किशन यादव 06. श्री संतोष कुमार साबू को पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव, न्यायाधीश श्री राहुल मिश्रा, न्यायाधीश श्री खलीकुक जमाँ, जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राधिका पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button