बड़ा हादसा:: अचानक बाढ़ आने से नाले में बह गए छ:लोग,पांच का शव बरामद,एक लोग अभी भी लापता

कोन/सोनभद्र
(जयदीप गुप्ता)। मौसम में अचानक बदलाव होने से हुई बारिश और ओलावृष्टि में स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरिया के बैतरा नाला में शुक्रवार की शाम छः लोग बह गए जिसमे चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल है।अभी तक पुलिस व स्थानीय लोगो की कड़ी मेहनत के बाद पांच लोगो के शव को बरामद किया जा चुका है शेष लोगो की तलाश जारी है मौके पर कोन थाना प्रभारी अमरजीत चौहान दल बल के साथ मौजूद है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 33 वर्षीय रीता देवी पत्नी रमेश अगरिया निवासी चकरिया,35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी विनोद अगरिया निवासी गढ़वान,23 वर्षीय हीरावती पत्नी राम विश्वास निवासी चारिया,10 वर्षीय राजपति पुत्र रमेश सांवरिया निवासी गढ़वान,55 वर्षीय संतरा देवी पत्नी अमरनाथ अगरिया निवासी गढ़वान,12 वर्षीय विमलेश पुत्र छोटेलाल निवासी खरहरा सभी लोग जंगल की ओर लकड़ी लेने गए थे उसी बीच अचानक ही मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ ही बरसात शुरू हो गई जिससे लोग घबरा गए और घर आने की जल्दबाजी करने लगे उसी बीच रास्ते में बैतरा नाला पड़ता है जिसे पार करते वक्त संतुलन बिगड़ गया
और उक्त सभी लोग नाले में बह गए वही घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया।वही घटना की जानकारी मिलते ही कोन थाना प्रभारी अमरजीत चौहान भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।गांव वालो की मदद पुलिस ने शनिवार की सुबह ग्यारह बजे तक रीता देवी,राजकुमारी,हीरावती,राजपति का शव बरामद किया गया था वहीं शाम को एक शव और बरामद किया गया,शेष एक लोगो की तलाश जारी है।