उत्तर प्रदेशसोनभद्र
सुहागिनों ने किया सावित्री वट पूजा ,सुहाग की लंबी उम्र की कामना
सेराजुल होदा
दुद्धी| क़स्बा क्षेत्र की सुहागिनों ने शुक्रवार को सावित्री वट पूजा कर अपने अपने सुहागों की लंबी उम्र की कामना की |
तड़के सुबह वट वृक्ष के नीचे पहुँची सुहागिनों ने विधि विधान से पूजा कर वृक्ष के तना में डोरी लपेट कर वृक्ष की परिक्रमा की ,इस दौरान वृक्ष के जड़ में जल देते हुए अपने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की |क़स्बा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में विशाल वट वृक्ष के नीचे सैकड़ो सुहागिनों ने अपना सावित्री वट पूजा सम्पन्न किया | लाल लाल जोड़े में सज धज कर पहुँची सुहागिनों ने बड़े ही आस्था से किया जो देखने योग्य था |