1 अक्टूबर को दिल्ली में अटेवा के शंखनाद के लिए अटेवा पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

रवि सिंह
दुद्धी|सोनभद्र अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से ब्लॉक सभागार दुद्धी में ब्लॉक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर’ 01 अक्टूबर को सभी पेंशन विहीन कर्मचारियो से दिल्ली कूच करने का एलान किया | मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ने कहा कि अटेवा की लड़ाई पेंशन बहाली तक चलती – रहेगी। हमने वोट की चोट से छ: राज्यों में पुरानी पें बहाल कराई है। और हमारा संघर्ष समूचे देश में पेंसन बहाल कराने का है। विशिष्ट अतिथि अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप बुढ़नपुरी ने कहा कि, जो सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगी हर शिक्षक कर्मचारी व उसका समूचा परिवार उसी का समर्थन करेगा। साथ ही आगामी आने वाले राज्यों के चुनाव में भी वोट फॉर ओ.पी. ए की मुहिम चलेगी| प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही देश की सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्यों में पुरानी पेंशन लागू करेंगी। इसी के साथ ही 1 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। सफाई कर्मचारी संघ के रविप्रकाश मौर्य ने कहा कि आगामी 01 अक्टूबर को दिल्ली होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें देश भर के लाखों शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। लेखपाल संघ के तेज मौर्य ने कहा कि देश में पुरानी पेंसन की मांग की गूँजे चारों ओर उठ रही है। NMOPS ने पूरे देश में पेंसन बहाली के लिए तहलका मचा रखा है। इसी का नतीजा है कि कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपने यहाँ पुरानी पेंशन लागू कर दी है|अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि, ओल्ड पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद एक निश्चित पेंशन मिलती है। यह पेंशन उनके अन्तिम वेतन का 50 प्रतिशत होती है। जिसमें समय समय पर उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी होती है। सदानन्द मिश्रा, राजेश पाण्डेय, शैलेश मोहन, मनोज जायसवाल, बिहारी लाल गुप्त ,राजेश कुमार आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की माँग की। कार्यक्रम के अन्त में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव ने सभी संगठनों का धन्यवाद देते हुए बताया कि, दिल्ली की पेंशन शेखनाद की महारैली के लिए जनपद के सैकड़ो साथी दर्जनों ट्रेनों से अपना टिकट करा चुके है। साथ ही यह भी कहा कि अब हर कर्मचारी साथ उसका पूरा परिवार यह तय कर चुका है कि जो पार्टी पुरानी पेंशन देने की बात करेगी समस्त कर्मचारी उसी का समर्थन करेंगे|कार्यक्रम में महेन्द्र यादव, का अरुण कनौजिया विनोद पासवान ,राजेश झा , नाजिया परवीन, ‘सुषमा अग्रहरि, सुरेन्द्र कुमार आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहें| कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया |