उत्तर प्रदेशसोनभद्र

विभिन्न राज्यों में न्यायिक सेवा में सेवारत न्यायमूर्ति, न्यायधीशों एवं अधिवक्ताओं का तहसील प्रांगण में हुआ स्वागत ,अभिनंदन।

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गावों के निवासी विभिन्न राज्यों में न्यायिक सेवा में सेवारत न्यायमूर्ति, न्यायधीशों एवं अधिवक्ताओं का समागम कार्यक्रम शनिवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। दुद्धी तहसील से न्यायिक सेवा में निकले महान विभूतियों के समागम से अधिवक्ता साथियों में ऊर्जा का संचार हो गया और पेशे के पुरातन साथियों को एक साथ पाकर अधिवक्ताओ के बीच हर्ष का माहौल देखा गया। न्यायमूर्तियों, न्यायधीशों के समागम में दुद्धी के अधिवक्ताओं ने अपनी पुरानी संघर्ष की कहानियों को बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता जी रहें। जिनका पैतृक निवास दुद्धी तहसील क्षेत्र के भवंर गाँव है।उन्होंने अपनी शिक्षा काल की यादों को बताते हुए बताया कि हमारी पढ़ाई दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित कॉलेजों से हुई। इसके बाद वकालत के बाद मध्य प्रदेश के सरगुजा जिले के सूरजपुर से प्रेक्टिस शुरू की। सन 2002 में उच्च न्यायिक सेवा चयनित हो गया। अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शोषित, पीड़ित को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक अधिवक्ता कठिन अध्ययन कर किसी भी मुकदमे में अपनी पक्ष रखते है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील से डेढ़ दर्जन अधिवक्ता न्यायिक सेवा में निकले यह गर्व का विषय है। इससे नए अधिवक्ताओं में प्रेरणा का संचार होगा।
बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार त्रिपाठी ने समागम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुद्धी की जन्मभूमि वास्तव में धन्य हैं जहाँ से दर्जनों लोग न्यायिक सेवा में निकले और आज अपनी जन्मभूमि को छोड़कर बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं दें रहें हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए कहा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता सोनभद्र के दुद्धी तहसील के छोटे से गाँव से निकलकर न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहें हैं। इससे पूरा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित हैं।
झारखण्ड से सेवानिवृत जज विजय कुमार शर्मा तथा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जिला जज शिवकुमार सिंह ने भी समागम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया।

इस दौरान न्यायिक सेवा से जुड़े आशीष जायसवाल अभियोजन अधिकारी,अभिषेक जायसवाल मुंसिफ मजिस्ट्रेट, दिनेश अग्रहरि शासकीय अधिवक्ता, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,सचिव दिनेश कुमार, रामेश्वर राव, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पाण्डेय, प्रभु सिंह कुशवाहा, जवाहरलाल अग्रहरि, सत्यनारायण यादव, अरुणोदय जौहरी, दिलीप पाण्डेय, शशि गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहें। समागम कार्यक्रम का संचालन मेजर ध्यानचंद वेलफेयर के अध्यक्ष शिव शंकर ने किया।

इनसेट –
होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
न्यायमूर्ति, न्यायधीशों एवं अधिवक्ताओं के समागम कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद एकेडमी द्वारा होनहार बच्चों सहित एथलीट में मेडल हासिल करने वाली महिला वंदना कुशवाहा का सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button