उत्तर प्रदेशसोनभद्र

समाजवादी पार्टी कार्यालय मे सपाइयों ने केक काटकर मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन ||

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कस्बा स्थित गोंडवाना भवन मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया व पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव की अगुवाई मे बड़े ही धूम- धाम से केक काटकर मनाया , साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया |विधान सभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने सभी बूथ अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को एक पखवारे तक घर- घर जाकर वृहद वृक्षारोपण सहित पर्यावरण के प्रति लोंगो को जागरूक करने का आह्वाहन किया |
सपा के विधान सभा अध्यक्ष/ पर्यावरण बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवध नारायण ने सपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम ऐसे समाजवादी नेता का जन्म दिवस मना रहे है ,जो पर्यावरण को लेकर चिंतित है | उन्होंने कहा कि मानव जीवन महत्वपूर्ण जीवन है और प्रकृति ने हमारे कंधे पर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी दी है |इस बार आपको ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना है ,इस बार गर्मी के दिनों के हीट वेब से परिचित होंगे पूरे दुनिया मे इस हीट बेव की चपेट से अनगिनत लोगों की मौत हो गई | यह सब पर्यावरण असंतुलन के कारण हुआ ,इस लिए आज से ही यह प्रण लेना है कि हम समाजवादियों को किसी भी सूरत मे जंगलों से एक भी पेड़ नहीं काटने देना है , उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से भी होने वाले पर्यावरण के नुकसान से लोगों को आगाह किया |उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं को एक- एक पौधों को संरक्षण का संकल्प दिलाया | उन्होंने कहा कि लोग सोचते है कि एक पौधा लगाने से क्या होता है उन्हें नही पता पेड़ ही जमीन के अंदर जल स्तर बनाने मे सहायक होते है |वेद पुराणों मे भी कहा गया है कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है | उन्होंने सभी बूथ व सेक्टर अध्यक्षों को आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी समाजवादी लोग सभी बूथों पर 5 – 5 पौधा इस वर्षा ऋतु मे अवश्य लगाए |
इस मौके पर विधान सभा प्रभारी अनवर अली , विधान सभा महासचिव/ प्रधान संघ अध्यक्ष म्योरपुर प्रेमचंद यादव , जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश मिश्रा ,दुद्धी सेक्टर प्रभारी प्रेमसागर पांडेय ,नगर अध्यक्ष गौस मोहम्मद खान ,जिला सचिव रामनरायन गोड़ ,महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव आशा रावत , महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष महिला सभा कौशल्या देवी ,जोन प्रभारी घघरी सुमेर सिंह गोड़ , विधान सभा सचिव अमित भारती, महताब खान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड , मानसिंह गोंड़ सेक्टर प्रभारी आसन डीह , तनवीर अंसारी सेक्टर प्रभारी, म्योरपुर ,अमीर खान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह , युवा छात्र नेता विकास पांडेय , वरिष्ठ सपा नेता शंभु हलुवाई के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button