उत्तर प्रदेश

Sonbhadra:कलेक्ट्रेट में सीडीओ ने किया शुभारंभ, तीन माह तक चलेगा अभियान

Sonbhadra:जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपदों व आकांक्षी विकास खंडों के समग्र विकास संदर्भित संपूर्णता अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं विशिष्ट अतिथ सुश्री काव्या राजेंद्रन (नोडल, नीति आयोग) के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। नीति आयोग द्वारा चयनित भारत के कुल 112 जनपदों व 500 आकांक्षी ब्लॉकों में विकास के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य ,पोषण व सामाजिक विकास के आयामो से जुड़े 6 महत्वपूर्ण इंडिकेटर को विशेष आकांक्षी जनपद सोनभद्र व विकास खण्ड चतरा में तीव्रता से संतृप्त करने हेतु 4 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के द्वारा *स्वस्थ समर्थ* व *समृद्ध भारत का निर्माण करना है। आज के इस आयोजन के उद्घाटन सत्र में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जाने वाले जन कल्याणकारी अभियानों के साथ-साथ चिन्हित *6 महत्वपूर्ण* *इंडीकेटर्स* *जैसे* नवजात शिशुओं का टीकाकरण, प्रसवपूर्व गर्भवती महिलाओं के देखभाल हेतु उनके नामांकन, पूरक पोषण योजना ,माध्यमिक विद्यालयों में बिजली व्यवस्था एवं बेसिक शिक्षा विभाग के नौनिहालों को शैक्षणिक सत्र के प्रथम माह में पाठ्य पुस्तकों के शत प्रतिशत वितरण से संबंधित कार्यक्रमों की पूर्णता हेतु District Action Plan के बिंदुओं पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए उन्हें त्वरित गति से संतृप्तिकरण तक पहुंचाने हेतु संपूर्णता अभियान के संचालन पर अपने विचार नोडल नीति आयोग महोदया सहित उपस्थित जन समूह के मध्य रखे। इस मौके पर महोदय द्वारा मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जनमानस को शपथ भी दिलाई एवं विभिन्न पंडालो का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर DDO, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह ,डीसी मनरेगा ,DPRO,सीडीपीओ, DIOS महोदय व जिला समन्वयक( माध्यमिक शिक्षा) अरविंद सिंह ,ICDS ,कृषि व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों सहित सहितखंड शिक्षा अधिकारी गण चतरा व रावटसगंज,डीसी प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा जी, ARP  हृदेश सिंह,श्रीमती बीना रानी श्रीवास्तव व संगीता बैसवार सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी गणों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संयोजन अर्थ एवं संख्या अधिकारी  निशांत* *मिश्र  , *तकनीकी* *सहयोग* बेसिक शिक्षा विभाग से नोडल *सूर्यbप्रकाश एवं संचालन दायित्व शिक्षक आनंद त्रिपाठी द्वारा पूर्ण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button