उत्तर प्रदेशसोनभद्र

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 2अभियुक्तगण को  बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

बग्घा सिंह, बीजपुर /सोनभद्र, चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 2अभियुक्तगण को  बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 28.08.2024 को वादी मुकदमा लवलेश सिंह पुत्र स्व0 अवधेश सिंह निवासी जायका वन कालोनी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिये कि वन विभाग के कैम्पस से जब्त की गयी मो0नं0- UP65W6858 को चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दिये। तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 66/2024 धारा 303(2), 324(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत कर 24 घंटे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 01.09.2024 समय 09.27 बजे कोड़ार नवाटोला जाने वाला मार्ग से चोरी गयी मो0सा0-UP65W6858 होण्डा साइन को बरामद कर 02 नफर अभियुक्तगण 01. नन्दलाल उर्फ ध्रुपलाल पुत्र विजय कुमार वैश्य निवासी ग्राम नेमना टोला नऊवापाथर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, 02. राजेन्द्र प्रजापति पुत्र जमुना प्रजापति निवासी नेमना टोला भण्टाबारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—*
1. नन्दलाल उर्फ ध्रुपलाल पुत्र विजय कुमार वैश्य निवासी ग्राम नेमना टोला नऊवापाथर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष ।
2. राजेन्द्र प्रजापति पुत्र जमुना प्रजापति निवासी नेमना टोला भण्टाबारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण का विवरण-* एक अदद होण्डा साइन मो0सा0 UP65W6858 कीमत करीब 100000/- रु0

*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2. अ0नि0 अजय विक्रम यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 श्रवण कुमार यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 पुरूषोत्तम कुमार थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
5. का0 जितेन्द्र पासवान थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
6. का0 मंगल प्रजापति थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0चा0 रामशब्द यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button