ब्रेकिंग – दुद्धी-विंढ़मगंज मार्ग पर हाइवा और टेंपो मे जोरदार टक्कर ,दो की मौत ,चार घायल ||
सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। थाना विंढ़मगंज क्षेत्र के पोलवा गांव मे आज गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक ऑटो (टेंपो)मे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार चार अन्य घायलों मे एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे सवारियों से भरी एक टेंपो दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही थी कि दुद्धी से लगभग 5 किमी की दूरी पर पोलवा गांव मे तेज रफ्तार हाइवा से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार संजय शर्मा पुत्र स्व श्री प्रसाद शर्मा, 40 वर्ष,निवासी महुली | मीना देवी 34 पत्नी संजय शर्मा 34 वर्ष निवासी महुली | आशा कुमारी पुत्री स्व छोटे लाल, 12 वर्ष, निवासी घिवही | संगीता देवी पत्नी रमेश चौधरी, 52 वर्ष, निवासी बिलासपुर | रिशु कुमारी पुत्री संजय चौधरी 6 वर्ष, निवासी बिश्रामपुर | रमेश चौधरी पुत्र स्व मुनिरका चौधरी 55 वर्ष, निवासी बेलासपुर सभी घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन मे दुद्धी सीएचसी मे भर्ती कराया गया | जहाँ मीना देवी व संगीता देवी को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं शेष अन्य घायलों का इलाज सीएचसी दुद्धी मे हो रहा है।