Sonbhadra crime:बाहर कमाने गए युवक का घर आया शव, मचा कोहराम

होली का त्योहार हुआ गम में तब्दील।,
सोनभद्र:पुणे कमाने गया युवक का मृतक शरीर एम्बुलेंस से घर आने पर परिवार जनों में मचा कोहराम होली का त्यौहार गम में हुआ तब्दील परिवार जनों का रो-रो करके हुआ बुरा हाल।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करनवाह निवासी 1 महीने पहले पुणे कमाने गया था अचानक कुछ दिनों पहले बीमार हो गया। जहा काम कर रहा था वहां के लोगों ने इलाज मुहैया कराए।परंतु दवा इलाज के दौरान अशोक कुमार मौर्य(४५)वर्ष लगभग पुत्र राम नरेश मौर्य निवासी करन वाह की मृत्यु हो गई।मृतक अशोक की पूना से पार्थिव शरीर एंबुलेंस से जैसे ही घर पहुंचा घर की खुशी मातम में बदल गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक पैसा कमाने गया था ताकि होली का त्योहार खुशी खुशी से मने परन्तु ठीक उल्टा हो गया। मृतक के दो लड़के एक लड़की है। गरीब परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पडा,पत्नी का रो रो कर हाल बूरा हो गया।मृतक के माता पिता के आशु रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं सिर्फ उनके मुंह से हमारा बेटा हमारा बेटा ही निकल रहा है। पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।