प्रभु सिंह कुशवाहा अध्यक्ष एवं महेंद्र जायसवाल हुए सचिव निर्वाचित ।।

सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार को दुद्धी सिविल बार संघ के चुनाव मे प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट अध्यक्ष और महेंद्र जायसवाल सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव की प्रक्रिया सिविल बार कक्ष मे पूर्वाह्न 11 बजे कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मे शुरू हुई जो अपराह्न 3 बजे तक चला। जिसके बाद शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुआ। मतगणना के उपरांत जीते हुए प्रत्याशियों की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने जीत की घोषणा किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे जिसमे प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट को 30 मत प्राप्त हुए व शिव शंकर प्रसाद को 26 मत मिले तथा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 24 मत मिले। प्रभु सिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिबंध उम्मीदवार शिव शंकर प्रसाद को चार मतों से पराजित कर चुनाव मे विजय हासिल किया। वहीं सचिव पद पर हुए चुनाव मे महेंद्र जायसवाल को 37 मत मिले जबकि रामेश्वर राय को 27 मत मिले , वहीं जवाहरलाल को 15 मत मिले। महेंद्र जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामेश्वर राव को 10 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया। चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी , छोटेलाल , प्रहलाद व संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव के लिए 123 अधिवक्ता मतदाता थे , जिसमे 80 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई अधिवक्ता को सीओपी नंबर नही होने के कारण मतदान से वंचित होना पड़ा। प्रभु सिंह कुशवाहा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित होने के बाद और सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल को निर्वाचित घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इस दौरान अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के भी नारे लगे । जीत के खुशी मे जीते अधिवक्ताओं के साथियों ने एक दूसरे अधिवक्ता व अन्य लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव , सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडे, सत्यनारायण यादव ,रविन्द्र कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष कुमार गुप्ता, अनिल कुशवाहा आदि अधिवक्ताओं ने जीते प्रत्याशी को शुभकामनाएं और बधाई दी है। सुरक्षा के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह पीएसी एवं पुलिस के जवानों के साथ मौजूद रहें।