उत्तर प्रदेशसोनभद्र
बलुईटोला में सर्प के काटने से अधेड की हुई मौत,परिजनों में पसरा मातम।
अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।सर्प के काटने से अधेड की हुई मौत हो परिजनों मे पसरा मातम रो रोकर हुआ बुरा हाल। मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के केवटा ग्राम पंचायत बलुई टोला निवासी तेज नारायण मौर्य पुत्र बिंदेश्वरी मोर्य उम्र लगभग 52 वर्ष रविवार की रात भोजन कर सोने की तैयारी कर रहे थे उसी समय करैत सर्प घर मे घुस कर खटिया पर चढ गया परिजनो ने देखा तो सर्प को मार फेक दिया। किंतु करैत सर्प मारने से पुर्व अधेड़ डस चुका था। मृतक तेज नारायण मौर्य उस ज़ख्म को खरोंच समझ कर सो गये। रविवार की सुबह उठाने की कोशिश की तो देखा वह मृत अवस्था मे पड़े है इससे परिजनो मे कोहराम मच गया है।