सोनभद्र

 मांची पुलिस द्वारा गोवध अधिनियम से सम्बंधित 1 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार-*

मुस्तकीम खान, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.04.2022 थाना मांची पुलिस द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त रामबली यादव पुत्र स्व0 रामविलास यादव, निवासी ग्राम बैजनाथ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
*01.* रामबली यादव पुत्र स्व0 रामविलास यादव निवासी ग्राम बैजनाथ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष I

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
*01.* श्री मनोज कुमार, थानाध्यक्ष थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
*02.* आरक्षी सन्दीप कुमार यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
*03.* आरक्षी पंकज पाल, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
*04.* आरक्षी विद्यासागर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
*05.* आरक्षी पवन कुमार यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button