सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक /पुलिस अधिक्षक सोनभद्र के द्वारा उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के कंधो पर पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया
मुस्तकीम खान/शरीफ अहमद खान सोनभद्र
जनपद सोनभद्र में नियुक्त उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह व उप निरीक्षक शेषनाथ पाल को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र विजय शंकर मिश्रा द्वारा निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रमोशन पाने पर देवेन्द्र प्रताप सिंह व शेषनाथ पाल के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।