दुद्धी मे व्यापार मंडल ,इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी, क्रिश्चियन चर्च दुद्धी ने तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता और अखंडता का दिया संदेश

सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आजादी के 75 वें वर्षगांठ जिसे पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है |जगह जगह रैली, जुलूस निकाले जा रहे है , इसी कड़ी में व्यापार मंडल दुद्धी, इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी दुद्धी ,क्रिश्चियन चर्च दुद्धी ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों मे एकता और अखंडता का संदेश दिया | तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देश भक्ति के नारों से गूंज रहा था | लोगों में उमंग था आजादी के महापुरुषों को याद कर लोग अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रप्रेम को दर्शा रहे |![]()
आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरा देश 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं | चारों तरफ जश्न का माहौल | सभी लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करके उनके सपनो को आत्मसात करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं |