सोनभद्र

132KV रिहंद पावर हाउस का 40 MVA ट्रांसफार्मर हुआ खराब। 6 से 7 दिन तक विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप।

दुद्धी ब्लॉक, म्योरपुर ब्लॉक, बभनी ब्लॉक और रेणुकूट रहेंगे प्रभावित।

 

दीपू तिवारी संवाददाता,पिपरी सोनभद्र

रिहंद पावर हाउस, पिपरी, सोनभद्र
कल, शनिवार शाम तेज बरसात के बीच 132 KV रिहंद पावर हाउस पर लगा 40 MVA ट्रांसफार्मर बिजली कड़कने/चमकने के कारण से खराब हो गया। ठीक से जांच करने के बाद अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी।
132 KV तिहंद पावर हाउस की क्षमता 40 MVA+10 MVA है। जिसमे से 40 MVA खराब हो जाने के बाद केवल 10 MVA ट्रांसफार्मर ही संचालित है। जो की पूरी विद्युत आपूर्ति को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
कोई और वैकल्पिक स्रोत/व्यवस्था न होने के कारण जब तक 40 MVA ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाता, तब तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप/बंद रहेगी। इस कार्य में अनुमान के आधार पर 6 से 7 दिन तक का समय लग सकता है।
11 नंबर, 33/11 KV सबस्टेशन भी प्रभावित है, विद्युत आपूर्ति बाधित/बंद रहेगी।
रेणुकूट, दुद्धी ब्लॉक, म्योरपुर ब्लॉक, बभनी ब्लॉक, प्रभावित क्षेत्र है। जहां विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button