उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सचिन जेई संगठन ओबरा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। राज्य विधुत परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन के ओबरा शाखा का कार्यकारिणी चुनाव सोमवार को स्थानीय कार्यालय पर संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी इं शिव लाल बिंद, सहायक चुनाव अधिकारी इं सत्यम यादव सहित पूर्व शाखा पदाधिकारियों इं अरुण यादव एवं इं शाश्वत तिवारी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में शाखा अध्यक्ष के लिए इं सचिन राज यादव को तथा शाखा सचिव के लिए इं प्रशांत यादव का निर्विरोध रूप से चयन किया गया।
जिसमें अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया ,उपाध्यक्ष राजू पासवान, संगठन सचिव इं राजीव रंजन, वित्त सचिव इं अमित यादव, प्रचार सचिव इं राकेश प्रजापति तथा लेखा सचिव के लिए शुभम सिंह चुने गए। मतदान के दौरान भारी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button