सोनभद्र

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर पर काव्य संध्या का आयोजन कवियों की वाणी से बहेगी काव्य पाठ की अमृत रस धारा

होटल ग्रीन स्टार में काव्य संध्या ( कवि सम्मेलन ) का आयोजन

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती 25 सितंबर के उपलक्ष में ग्रीन स्टार होटल परिसर में काव्य संध्या ( कवि सम्मेलन )का आयोजन किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया है इसमें तमाम नामी-गिरामी कवियों का काव्य पाठ की रस धारा बहेगी। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन कर लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे। शाम 7 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह उपरांत कवियों के मधुर वाणी की आवाज से काव्य पाठ की रस धारा बहेगी जिससे श्रोता आनंदित होंगे । काव्य संध्या के आयोजन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के सभी पदाधिकारी गण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण कर चुके हैं l इस आशय की जानकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने दी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button