सोनभद्र

कामना रहित भक्ति ही जीव को परमात्मा का साक्षात्कार करा सकती है

अनपरा सोनभद्र श्री मद्भागवत कथा का चतुर्थ दिवस विश्व विख्यात कथा वाचक श्री श्यामसुंदर पाठक जी महाराज ग्वालियर के मुखारविंद से मिनिष्ट्रयल क्लब अनपरा कालोनी के भब्य पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।कथा के यजमान श्री शिवदयाल गुप्ता श्री मती सुधा गुप्ता जी रहे श्री महाराज जी के मुखारविंद से अजमिल,ध्रुवचरित्र, प्रहलाद उपाख्यान में कहते हैं की
कामना रहित भक्ति ही जीव को परमात्मा का साक्षात्कार करा सकती है। ईश्वर ने सब कुछ देकर ही मनुष्य को भेजा है। जब तक जीवन में कामना रहेगी तब तक वासना रहेगी और जब तक वासना रहेगी तब तक भगवान नहीं मिलते। जब हिरण्यकश्यप वध के पश्चात भक्त प्रहलाद की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान नृसिंह ने कुछ मांगने को कहा तो प्रहलाद ने कामना रहित हृदय का आशीर्वाद प्राप्त किया। यदि भक्ति करनी हो तो भक्त प्रहलाद और भक्त ध्रुव की तरह करें तभी भगवान मिलेंगे। ध्रुव और प्रहलाद ईश्वर के प्रति अटल विश्वास और भक्ति, सत्य की प्रतिमूर्ति हैं। उन दोनों ने माया-मोह को छोड़कर मात्र प्रभु के चरणों में जगह मांगी। उक्त बातें ग्वालियर से आए कथावाचक श्यामसुंदर पाठक जी शरण देवाचार्य महाराज ने भक्तों से कही।

ब्रह्मा का एक दिन यानी एक हजार महायुग

कथा प्रसंग में बताया कि सतयुग की अवधि 17 लाख 28 हजार वर्ष है, त्रेतायुग की अवधि 12 लाख 96 हजार वर्ष, द्वापरयुग की अवधि 8 लाख 64 हजार वर्ष और कलयुग की अवधि 4 लाख 32 हजार वर्ष है। चारों युगों की कुल आयु 43 लाख 20 हजार मानव वर्ष है, जिसे महायुग भी कहते हैं। ब्रह्मा का एक दिन एक हजार महायुग होता यानी 4 खरब 32 अरब मानव वर्ष (एक कल्प) है। इतना ही समय ब्रह्मा की रात्रि भी है अर्थात ब्रह्मा का एक दिन (रात-दिन मिलाकर) 8 खरब 64 अरब मानव वर्ष (2 कल्प) होता है।
भक्त चाहे जिस भी परिस्थिति में क्यों न हो भगवान अपने भक्तों को कभी अकेला नहीं छोड़ते ।श्री मद्भागवत कथा गोलोकवासी दादा जी छोटेलाल गुप्ता दादी अनारी देवी के स्मृति में दिनांक 14/01/2023 से प्रारंभ होकर 20/01/2023 तक चल कर 21/01/2023 को महाभंडारा के उपरांत पुर्ण होगा। कन्हैया गुप्ता,अमन गुप्ता कथा में मुख्य रूप से गोपाल दास गुप्ता, राजेश गुप्ता, विष्णु शंकर दुबे, गोपाल चौरसिया, विवेक जायसवाल,विनोद गर्ग,मंतोष तिवारी,विवेक कुशवाहा, ओमप्रकाश जायसवाल, राधामोहन राम,गौरव अग्रवाल, ललित सागर,भोला गुप्ता,राम जी गुप्ता, मंटू पाण्डेय, मुकेश कुशवाहा, विजय सिंह,श्रवण प्रजापति, कोयल कुशवाहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button