सोनभद्र
ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया माँ सरस्वती पूजनोत्सव

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा।ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया माँ सरस्वती पूजनोत्सवनगर के ब्राह्मण समाज कार्यालय पर बसंत पंचमी के शुभअवसर पर माँ सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान ब्राह्मण बंधुओं द्वारा
परम्परागत विधि विधान से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी।इस अवसर पर यजमान के रूप में संरक्षक पं महेन्द्र नाथ पांडेय व पुरोहित के रूप में पं प्रमोद शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव पं देवानन्द मिश्र,पं नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पं नर सिंह तिवारी,पं सुमन तिवारी,पं दीपक पांडेय,पं कृष्ण बिहारी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।