उत्तर प्रदेशसोनभद्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

अशोक मद्देशिया,
चोपन।सोनभद्र  शासन के आदेशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रामलीला मैदान चोपन में कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संजीव गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए मूलभूत सुविधाएं देकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को उसके हित में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देने की है। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली व ईओ देवहूति पाण्डेय ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अर्न्तगत है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जहां केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके तथा उसके साथ ही जो पात्र व्यक्ति अभी तक किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं के लाभ से जोड़ा जाये। उक्त कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्जवला योजना, जिलापूर्ति कार्यालय राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कैंम्प, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बैंको के माध्यम से बीमा योजना आदि का स्टाल लगाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया गया। लाभार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का लाभ लिया। चोपन नगर पंचायत में इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था जिससे एक ही स्थान पर नगर वासियों को योजनाओं का लाभ मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्यविकास सिंह ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पिओ डूडा राजेश उपाध्याय,सतेंद्र आर्या,अमरनाथ यादव,राजन जायसवाल,अशोक सिंघल,विकास चौबे,अमित सिंह,धर्मेंद्र जायसवाल,तीर्थराज शुक्ला,इत्यादि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button