राहुल गांधीऔर प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य राजमार्ग जाम कर किया नारेबाजी व धरना प्रदर्शन

राहुल गांधीऔर प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य राजमार्ग जाम कर किया नारेबाजी व धरना प्रदर्शन
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)देश के सबसे अहम राज्य यूपी जहाँ से देश की राजनीति दिशा तय होती है। उसी राज्य के मुख्यमंत्री जो अपने कठोर शासन को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी बाते करते है। राज्य के हाथरस में 19 साल की दलित युवती से कथित तौर पर गैंगरेप और हैवानियत को लेकर पूरे देश में गुस्से का उबाल है। जगह-जगह प्रदर्शन और राज्य सरकार के प्रशासनिक विफलता को लेकर नारेबारी हो रही है। पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर काबू करने का दबाव है। सरकारी दबाव की वजह से ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाते समय हिरासत में ले लिया गया है। राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध पूरे देश मे हो रहा है। सोनभद्र के चोपन में भी कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर योगी सरकार को होश में आओ पुलिस के दम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी का नारे लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। लगभग 30 मिनट तक हल्ला बोल प्रदर्शन करने के बाद मौके पर पहुँचे अपने हमराहियों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षण चोपन थाना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चक्का जाम हटाने को कहा। कांग्रेस कर्ताओं ने शांति ढंग से प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कानून नाम की चीज़ अब यूपी जैसे अहम राज्य में समाप्त हो चुकी है। कोई बड़े नेता को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जबकि मानवता यही कहती है कि पीड़ित परिवार से मिल कर उसका सहयोग किया जाए। देश की बेटी के साथ घिनोनी घटना करने वाले को फाँसी की सजा दी जाए चक्का जाम धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से उत्तर इंटेक प्रदेश सचिव हरेंद्र पांडे
, कांग्रेश जिला महासचिव बृजेश तिवारी, फिर निवर्तमान नगर अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी, जिला महासचिव विधानसभा प्रभारी बद्री सिंह, राम प्रकाश पांडे, सुरेंद्र कुमार, अजीत शुक्ला,सेतराम केसरी,पारसनाथ विश्वकर्मा, लोलारक मौर्य सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे