सफाई को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

सफाई को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
अनपरा(उमेश कुमार सिंह) ग्राम पंचायत परासी गाँव में भीषण गंदगी से निजात न दिलाने पर ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। परासी के गांव के ग्रामीणों ने टूटी सड़क व हैण्ड पम्प मरम्मत न किये जाने कोे लेकर सोमवार को नगर पंचायत अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।गाँव के चारों और सड़कों के किनारे और कई स्थान पर आबादी के अंदर गंदगी होने से नालियां चोक हैं। इससे भीषण गंदगी और जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है।कोरोना काल,संक्रमण काल,संकट
काल मे भी साफ सफाई न होना बड़ी दुर्भाग्य है। विश्राम बैसवार ने कहा कि जब से नगर पंचायत की घोषणा हुई है।तभी से ग्राम पंचायत निधि का खाता बन्द कर दिया गया हैं। पंचायत निधि में बजट नही आने से ग्राम पंचायत में साफ सफाई नही हो पा रही हैं। जिससे ग्रामीण काफी परेशानी में है। न तो नगर पंचायत का कोई अधिकारी करा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधकारी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं।कि हम सब ग्रामवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही कर निदान कराया जाय।प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य /क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश गुप्ता, विनोद, विपिन श्रीवास्तव, कंचन(आँगन वाडी )कार्यकर्ता वर्मा, बसंती देवी,रेणु (आशा) रूपा देवी,सोनी देवी,ललिता देवी, गीता देवी,प्रियंका गुप्ता, पूनम देवी, लाली देवी, ममता देवी, उर्मिला देवी,सीता देवी,अनिता देवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान विश्राम बैसवार,ग्राम प्रधान परासी मुकेश विश्कर्मा आदि लोग मौजूद रहे।