सपा कार्यकर्ताओं ने बाल्टी लालटेन लेकर किया विरोध प्रदर्शन
सपा कार्यकर्ताओं ने बाल्टी लालटेन लेकर किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र:: समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव के निर्देशानुसार नगर पंचायत चुर्क घुरमा में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत विभाग को निजी करण करने के विरोध में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी जी के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बाल्टी लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद शाहिद कुरेशी जी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है तब से किसी न किसी विभाग को भाजपा सरकार द्वारा निजी करण किया जा रहा है। आज देश एवं प्रदेश में सभी विभाग के कर्मचारी परेशान हैं भाजपा जिस तरह विभागों का निजीकरण कर रही है इससे साफ है कि भाजपा सरकार की मंशा देश और प्रदेश को बर्बाद करने की है। बिजली विभाग द्वारा जिस तरह से 2 दिन से हड़ताल करके विद्युत सप्लाई को 2 दिन से बंद कर दिया गया है जिससे जनपद सोनभद्र की जनता पूरी तरह से परेशान है, अन्य प्रकार की व्यवस्था तो दूर जनता दो बूंद पानी के लिए परेशान है। भाजपा सरकार को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी एवं समाज के हर प्रकार के तख्ता पूरी तरह से परेशान हैं। भाजपा सरकार को गरीब जनता एवं आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार व अपराध चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार की दमनकारी कार्यवाही से पूरा देश एवं प्रदेश परेशान है। भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है दमनकारी सरकार से सारी जनता परेशान है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजनाथ यादव, अजय सिंह, अंशु श्रीवास्तव, संतोष यादव, सचिन पटेल, वीरेंद्र यादव, पेबारू यादव, रोहित चंद्रवंशी, संदीप, कुंदन पासवान, दीपक, श्यामसुंदर, अकबर अली, राजकुमार गुप्ता, अमरनाथ पांडेय व रवि यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।