उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न

जूही खान,

सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न
रेणुकूट(सोनभद्र) पिपरी स्थित सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ ।समस्त चुनावी प्रक्रिया कर्मचारी संघ के प्रांतीय उप मंत्री सुनील प्रताप सिंह व प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवमन प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई। प्रांतीय उपमंत्री सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि संरक्षक पद पर सूर्यभान, वरिष्ठ संगठन अध्यक्ष पद पर देवमन प्रसाद, वरिष्ठ संगठन मंत्री प्रदीप कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री श्याम नारायण साकेत व वरिष्ठ सलाहकार मंत्री पद पर अरविंद कुमार सिंह का मनोनयन किया गया। इसके अलावा 5 पदों के लिए हो रहे चुनाव में सभी लोग निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर ए के त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे, मंत्री सुशील चौधरी, उपमंत्री अरुण सिंह और कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश शर्मा चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button