उत्तर प्रदेश

*माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में शारीरिक दूरी बनाकर भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण*

*माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में शारीरिक दूरी बनाकर भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण*

_सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह)अनपरा डिबुलगंज स्थित माँ अष्टभुजी दुर्गा माता मंदिर में आज भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब २०० लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।बीते कई वर्षों से यहां आज ही के दिन भंडारा का कार्यक्रम चलता आ रहा है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण बहुत कम संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। दोपहर ०१:००बजे ही शुरू किया गया इस दौरान सबसे पहले समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम दुर्गा माता को भोग लगाया उसके बाद से खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।दूर-दूर खड़े होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने घर को लौटे। अब की बार लोगों को मंदिर में मूर्ति के पास आने की अनुमति नहीं थी और लोगों ने दूर से ही मंदिर के लिए मत्था टेका। मंदिर के पुजारी शिवसेवक तिवारी का कहना है कि कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।और माना जाता है कि अगर किसी वर्ष या किसी कारण से यहां पर भंडारे का आयोजन नही किया गया तो इसमें कोई विघ्न भी पड़ सकता है। इसके चलते लॉकडाउन में भी यहां भंडारे का आयोजन किया गया है।और कम संख्या में लोगों को आने के लिए कहा गया था।इस

अवसर पर समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, कौशल जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, रूपेश जायसवाल, एडवोकेट अंजनी यादव, शुभम कनौजिया, मनोज जायसवाल,विजेंद्र वर्मा, कुमार वैभव जायसवाल, अवधेश जायसवाल, अंकित ,मोहर लाल,आदि उपस्थित थे।_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button