*नवग्रह वाटिका का किया गया शुभारंभ लगाएं गए नवग्रह के पौधे..जानें धार्मिक महत्व

नंगी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो सिंगार पर्यावरण
हैं जन जीवन सुरक्षित है
डाला सोनभद्र
अनिल जायसवाल/काजल पासवान ( संवाददाता )
डाला सोनभद्र -थाना हाथीनाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में आज नवग्रह वाटिका की स्थापना एवं नवग्रह पौधों का रोपण किया गया, जानें नवग्रह वाटिका में लगाए गए पौधों के धार्मिक महत्व ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि सौरमंडल के नौ ग्रह धरती पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। खगोल विज्ञान से स्पष्ट है कि चंद्रमा हमारी पृथ्वी के समुद्र के जल को प्रभावित कर ज्वार भाटे का कारण बनता है, तो फिर क्या यह हमारे जीवन पर प्रभाव नहीं डालेंगे? इसी तरह से नौ ग्रहों का भी अपना प्रभाव होता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में मंत्र जाप के साथ हवन किया जाता है। इसके लिए जिस समिधा का प्रयोग होता है, वह वृक्ष से ही मिलती है।
प्रथम नवग्रह वाटिका की स्थापना अयोध्या में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत 22 फरवरी 2018 को अयोध्या में हुई थी। किस ग्रह के लिए कौन सा पौधा शुभ है। कौन से ग्रह को शांत करने के लिए किस पौधे की लकड़ी और पत्तों का प्रयोग किया जाता है। ये जानकारी देती है नवग्रह वाटिका। नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुसार पौधे लगाए गए हैं। इस वाटिका से चंद्र , मंगल, बुध, शनि, राहु, शुक्र, केतु, सूर्य और बृहस्पति ग्रह के लिए कौन सा पौधा है ये जानकारी मिलती है। पौधों के धार्मिक महत्व को बताने वाली ये नवग्रह वाटिका पंचमुखी हनुमान मन्दिर हाथीनाला में स्थापित किया गया।
चंद्र ग्रह में (पलास) – मानसिक रोगों के लिए, मंगल ग्रह में (खैर)- चर्म रोगों के लिए, बुध ग्रह में (आधी झाड़ा)- इसके स्नान से वायव्य बाधा समन्वय मानसिक संतुलन बना रहता है, शनि ग्रह में (शमी)-धन में प्रगति वांछित फल की प्राप्ति के लिए, राहु ग्रह में (चंदन)- राहु पीड़ा से मुक्ति सर्पदंश भय की समाप्ति, शुक्र ग्रह में (गूलर)- पूर्व जन्म के दोषों का नाश, केतु ग्रह में (अश्वगंधा)-मानसिक बिकलता के लिए, सूर्य ग्रह में (आंकड़ा)- बौद्धिक प्रगति के लिए, गुरु ग्रह के लिए (पीपल)- ज्ञान बुद्धि के लिए वाटिका में नौ ग्रह के अनुसार नौ पौधे लगे हैं। वहाँ पर आए महंथ श्री श्री 108 महात्यागी सेवा दास जी महाराज ने बताया कि नवग्रह वाटिका में लगे पौधे हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं। सभी ग्रहों के अनुसार एक-एक पौधा है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अधिकांश पौधों का उपयोग हवन-पूजन के दौरान भी किया जाता है।