उत्तर प्रदेश

वनवासी सेवा प्रकल्प के व्यवस्था प्रमुख व विहिप काशी प्रांत के सह सेवा प्रमुख पं. श्यामधर मिश्र का निधन

 

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प के व्यवस्था प्रमुख व विहिप काशी प्रांत के सह सेवा प्रमुख पं. श्यामधर मिश्र का रविवार को निधन हो गया। वह विवेक शिशु मंदिर घोरावल के प्रधानाचार्य रहे हैं और कर्मकांड प्रकांड विद्वान थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार वह एक महीने से बीमार चल रहे थे और वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों से वह कोविड से संक्रमित हो गए थे और कोविड वार्ड में भर्ती थे। लेकिन तीन दिन पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। रविवार को शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। काशी में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।राज्यसभा सांसद रामसकल, पूर्व विधायक तीरथराज, भाजपा जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, लालजी तिवारी, करुणाकर पाठक, मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, संजय जायसवाल, राजकुमार चौबे, रामानंद पांडेय, हरीराम मिश्रा, अशोक अग्रहरि, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, हिमांशु सिंह, गणेश देव पांडेय समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button