उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द युवा सम्मान से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र:राष्ट्रीय युवा दिवस, युवा महोत्सव २०२१ युवक मंगल दल सोनभद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरौली कर्मा सोनभद्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा भारत सौरभ कान्त पति तिवारी युथ आइकन युवा उत्तर प्रदेश सरकार व युवक मंगल दल सोनभद्र के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनांचल संघर्ष वाहिनी रोशन लाल यादव व राकेश शरण मिश्र संयोजक सोन साहित्य संगम व थानाध्यक्ष करमा द्वारा राम अनुज धर द्विवेदी को स्वामी विवेकानन्द जी की १५८वी वर्षगांठ पर स्वामी विवेकानन्द युवा सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान राम अनुज धर द्विवेदी को जनपद सोनभद्र में युवा गतिविधियों में अहम योगदान के साथ साथ शिक्षा जागरूकता अभियान अल्पवचत अभियान नशामुक्ति अभियान पौधरोपण अभियान स्वच्छता अभियान कोविड19 जागरूकता अभियान व मतदाता जागरूकता अभियान आदि अभियान चलाकर इन्होंने समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राम अनुज धर द्विवेदी के कार्यों के लिए स्वामी विवेकानन्द युवा सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुकेश द्विवेदी चन्द्रभान गुप्ता संदीप जायसवाल उत्कर्ष पति तिवारी साहिल खान राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button