अंत्योदय कार्ड का लाभार्थी क्यों काट रहा पांच वर्षों से चक्कर-

डाला सोनभद्र
अनिल जायसवाल/काजल पासवान – संवाददाता
डाला। चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास का एक अंतोदय कार्ड लाभार्थी अपनी माता की मृत्यु के पश्चात नाम परिवर्तन को लेकर विगत पांच वर्षों से अधिकारियों का चक्कर काट रहा है।
कोटा का खास निवासी राजेश कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय राम लखन जो कि अंतोदय कार्ड का लाभार्थी है उसने बताया उसकी माता मुन्नी देवी की मृत्यु 12 जनवरी 2016 को हुआ था और मृत्यु के कुछ दिनों के बाद ही क्षेत्र के संबंधित सरकारी सस्ते गल्ले की विक्रेता से उसने संपर्क कर मृत्यु हो चुकी माता का नाम राशन कार्ड से कटवाने के लिए कहा था। लेकिन नही कटा। इसके बाद उसने कई बार माता का नाम काटने की बात कही। लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उस समय कोटा ग्राम पंचायत में सचिव रहे विमलेश चौबे से भी मृत्रक मुन्नी देवी का नाम राशन कार्ड से कटवाने की गुहार लगाया। जिसके लिए दिये गये प्रार्थना पत्र पर सचिव द्वारा अपनी आख्या रिपोर्ट भी लगाया गया। इसके बाद भी मृतक का नाम राशन कार्ड से नहीं काटा गया। उसने बताया कि मृतक का नाम कटवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक कागजात लेकर ब्लाक के अधिकारियों से गुहार लगाया लेकिन मृतक का नाम आज तक राशन कार्ड से नहीं कट सका है। विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान न करने से हतास व निराश है। 30 हजार से अधिक की जनसंख्या वाले कोटा ग्राम पंचायत में आज भी कई ऐसे गरीब हैं। जिसके पास राशन कार्ड तक नहीं है सरकार द्वारा बार-बार जारी होते दिशा निर्देश का अनदेखी किया जा रहा है।
राजेश कुमार भारती ने बताया है कि हमारा कार्ड लाल वाला है जिसमे हमारे परिवार मे माता जी के साथ ६(छ:) यूनिट का कार्ड बना है। पूरे लॉकडाउन में पैसे से मिला राशन लाल कार्ड के अनुसार 35 किलो मिलता था और जो राशन फ्री वाला मिलता था उसमें मात्र 10 किलो ही राशन मिलता था जब कि प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो के हिसाब से राशन मिलना चाहिए था इस संदर्भ में आपूर्ति विभाग के सप्लाई स्पेक्टर अरुण प्रकाश यादव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। सुचना मिली है। जिसकी जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।