उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फाँसी, मौत

सोनभद्र:बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह करचाटोला गांव में बुधवार को एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने फांसी किन कारणों से लगाई यह पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलाल 27 पुत्र रघुनाथ, निवासी करचाटोला आसनडीह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता रघुनाथ ने बताया कि रामलाल मंगलवार की रात में घर से करीब आठ बजे निकला। काफी रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो पास पड़ोस में पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को सुबह से खोजना शुरू किया तो लगभग बारह बजे घर से कुछ दूर पर एक पेड़ में लटकती हुई लाश मिली। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान रामलखन सिंह गोंड ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर श्रीकांत यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवक ने फांसी क्यों लगाई,यह कारण पता नहीं चल सका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button