उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित होकर हाइवा घर में घुसी,छात्रा की मौत

चोपन(अशोक मद्देशिया) थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पक्के मकान में घुस गया। इससे घर के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमे एक लड़की की मौत हो गई घटना से आसपास हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव मे बुधवार की देर रात लगभग 11:30बजे अनियंत्रित होकर एक हाइवा ट्रक सड़क के किनारे बने बनारसी सोनार के घर में घुस गई। जिसमें घर के कई लोग घायल हुए। तथा एक लड़की की मौत हो गई।संजना सोनी पुत्री मोहन सोनी निवासी अगोरी कक्षा 12 की छात्रा थी। जो अपने बुआ के यहां पटवध में रहकर पढ़ाई करती थी। रात में बरामदे में सोई हुई थी कि हाईवा की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे घायल स्थिति में जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में चोपन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे में एक और बालिका के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमे रुक्मिणी सोनी (13) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी का मकान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के ठीक किनारे है। रात करीब 11:30 बजे चोपन की ओर से गिट्टी लादकर एक ट्रेलर वाराणसी क ओर जा रहा था।अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button