उत्तर प्रदेश
अवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बालिका को नोच कर किया घायल
![](https://crimejasoos.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210129-WA0006.jpg)
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:गुरुवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। भारतीय इंटर कॉलेज के पास 6 वर्षीय बालिका संजिदा को घर के द्वार पर खेलते समय कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। उसके चीखने शोर मचाने पर लोगों ने कुत्ते को दौड़ा कर भगाया। तब तक संजिदा के सिर नाक तथा गाल को कुत्ता नोच चुका था। गंभीर स्थिति में घायल संगीता को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। वह अपने ननिहाल मे आई है। उसका घर औराई है।