*श्री नर्मदेश्वर महादेव व परांबा शक्तिपीठ धाम में सिंहद्वार का विधि विधान से भूमि पूजन करके आधारशिला रखा गया*
सिंहद्वार भूमि पूजन ध्यान मूर्ति किशोरी जी द्वारा किया गया आधारशिला मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने रखी
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
इस वर्ष श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव व पराम्बा शक्ति पीठ मंदिर अपना 11 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस शुभ अवसर पर रविवार को प्रस्तावित सिंहद्वार का भूमि पूजन ध्यान मूर्ति जी महाराज ‘किशोरी जी’ के आशीर्वाद से मुख्य अतिथि सुनील सिंह बीजेपी मंडल अध्यक्ष चोपन के द्वारा किया गया। भूमि पूजन के समय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिंहद्वार के लिए इत्त की आधारशिला रखी गई। विशिष्ट अतिथि, मंदिर अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और सैकड़ों भक्तजन की उपस्थित में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सिंहद्वार बनने से मंदिर के रास्ते की शोभा तो बढ़ेगी और मंदिर पर श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं मंदिर जाने के लिए रास्ते की पहचान शुगम हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ने कहा कि, मंदिर के मैन गेट का भूमि पूजन किया गया है। मंदिर गेट बनाने के लिए सभी भक्तों ने सहयोग किया है। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से सब काम हो रहा है। एक तरफ अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा तो दूसरी तरफ चोपन में भी मंदिर के सिंहद्वार का निर्माण आस्था के साथ हो रहा।
मूर्ति जी महाराज ‘किशोरी जी’ ने कहा कि, श्रीमद भागवत जी की कथा चल रही है नगर में भक्ति में नगर का वातावरण बना रहे प्रेम बना रहे, सबके जीवन में सद्भाव बना रहे। धर्म जागृत का समय चल रहा है, बिना ईगो के मानवता की विस्तार की बात की जाए।
आपको बता दे कि मंदिर के 11वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साप्ताहिक कायर्क्रम
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर गड़ईडीह के प्रांगण में कमेटी द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमे चोपन और आस-पास के भक्त हज़ारों की संख्या में श्रीमद भागवत कथा सुनने आ रहे है।
प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक कथा का कार्यक्रम हो रहा और समापन वाले दिन भव्य भंडारा होगा। जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित है। धार्मिक आयोजन के खास मौके पर श्रवण उपाध्याय, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी, मोम बहादुर, हंसराज शुक्ला, नागेंद्र विश्वकर्मा, रघुराई भारती, सावित्री देवी,रूपा देवी, बारमती देवी, आरपी राम, काशीनाथ, शीतलेश मिश्रा, विनोद सिंह, दीन दयाल सिंह, अरविंद उपाध्याय, कांस्टेबल प्रदीप यादव व अन्य पुलिसकर्मी समेत तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।