अपना दल एस प्रदेश सचिव छात्र मंच रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में रेणुका नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
![](https://crimejasoos.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210131-WA0157.jpg)
सोनभद्र:ओबरा स्थानीय थाना ओबरा के ग्राम पंचायत पनारी के रेणुका नदी के किनारे देशभक्त रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव अपना दल यस के नेतृत्व में व साथ में पनारी के जनता की उपस्थिति में रेणुका नदी पर पुल बनवाने को लेकर के विशाल प्रदर्शन किया गया और सरकार से मांग किया गया कि हमारा पनारी क्षेत्र आजादी से लेकर के आज तक अति पिछड़ा व मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है।
रेणुका नदी पर पुल ना होने की वजह से पनारी क्षेत्र का समूचा विकास रुक गया है देशभक्त रविंद्र सिंह यादव जी व सत्य नारायण यादव जी ने बताया कि रेणुका नदी पर पुल निर्माण के लिए कई बार शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है लेकिन शासन प्रशासन के लोग इनके पत्रों को अनदेखा किया जिससे पनारी की जनता विवश होकर के आज प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो गई है प्रदर्शन कारियो में सत्यनारायण यादव, अवधेश यादव, विश्राम खरवार, श्रीराम खरवार, मुन्ना यादव, प्रदीप केसरी, चंद्रशेखर साहनी, अवधेश यादव, भगवंत यादव, जैसे सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन को जोर दिया अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है इसी नारे के साथ सरकार को अवगत कराया गया है कि जल्द से जल्द रेणुका नदी पर पुल का निर्माण करवाया जाए नहीं तो हमारा प्रदर्शन रेणुका नदी से लेकर के संसद तक जारी रहेगा जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोग होंगे