सक्षम बिटिया अभियान को गति देने हेतु हुई बैठक।

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल के सभागार मे खंड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द्र राय ,एसआरजी संजय मिश्रा व एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी की उपस्थिति में पिरामल फाउंडेशन ने ब्लॉक के सभी शिक्षक संकुल के साथ सक्षम बिटिया अभियान बैठक की शुरुआत की। बीईओ उदय चंद्र राय ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके द्वारा कोरोना से जन्मी विषम परिस्थितियों में भी किए गए तमाम शिक्षा संबंधी कोशिशें मील का पत्थर साबित हुई हैं। घोरावल ब्लॉक का हमेशा से ही एक ही नारा रहा है कि या तो हम सीखते हैं या हम जीतते हैं, कभी हारते नही हैं। सभी को ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम बिटिया अभियान को सफल बनाने के लिए हमेशा की तरह घोरावल इस बार भी बढ़ चढ़कर भाग लेगा और दूसरे ब्लॉक के लिए मिसाल बनेगा। पीपीटी के माध्यम से पिरामल फाउंडेशन की संस्कृति ने सक्षम बिटिया अभियान की कल्पना जरूरत एवं उद्देश्य को सबके सामने रखा और उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। घोरावल ब्लॉक के 14 न्याय पंचायतो के कुल 70 शिक्षक संकुल को यह दायित्व सौंपा गया है कि प्रत्येक शिक्षक संकुल एक महिला स्वयं सेवी को 05 फरवरी तक नामित करें। जिसको पूरी गर्मजोशी के साथ शिक्षकों द्वारा स्वीकार किया गया। यह महिला स्वयं संगिनी नाम से जानी जाएंगी और दूसरे बच्चियों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। बैठक में पीरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर अनुप्रिया सिंह एवं प्रोग्राम लीडर निशांत वशिष्ठ के साथ साथ गांधी फेलो संस्कृति, आशुतोष, और दीपाली भी मौजूद रहे। शिक्षक संकुल के साथ अपेक्षित अड़चनों पर भी गंभीर चर्चा हुई। जिसके परिणाम स्वरूप अभियान को पूरे जोश के साथ शुरू करने की सहमति बनी। आशा है आने वाले दिनों में सक्षम बिटिया अभियान को समुदाय से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।