जन अधिकार पार्टी ने चलाया गाँव चले अभियान

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:गुरुवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा घोरावल विधानसभा के तिलौली कला ग्राम पंचायत में चलो बूथ की ओर अभियान के तहत पार्टी की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उमा कुशवाहा ने उपस्थित महिलाओ को जन अधिकार पार्टी के नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने नई शिक्षा नीति, किसान विरोधी बिल, नया बजट आदि के विषय में लोगों को बताया कि क्या शिक्षा नीति आई है। सरकार की नीतियां देश की आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाने के लिए है। तथा कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर उनके जमीनों को हथियाने बड़े उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने वाली है। जो नया बजट आया है उसमें किसानों के लिए मजदूरों के लिए और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ और सिर्फ अमीरों के लिए है। इससे आने वाले वक्त में देश को नुकसान हो सकता है। कार्यक्रम में सरकार के नीतियों
एवं कुशासन से महिलाओं व किसानों को जन अधिकार पार्टी के घोरावल विधानसभा तिलौली ग्राम पंचायत में चलो बुथ की ओर कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने जाप की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, डॉ विनोद कुमार मौर्य, समृद्धि कुशवाहा, किरण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर जिला महासचिव नीतू मौर्य, महिला प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष उर्मिला देवी, कार्तिकेय सम्राट, धनंजय मौर्य, विजय कुमार, मोती मौर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।