उत्तर प्रदेश

सिरफिरे चचेरे देवर ने चाकू से भाभी को किया जख्मी और खुद काटा गला

सोनभद्र :राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय गांव में विवाद के बाद सिरफिरे चचेरे देवर ने चाकू से दो बार प्रहार कर भाभी को जख्मी कर दिया। इसके बाद खुद गला काट लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।परासी पांडेय गांव निवासी लालकुंवर पुणे में काम करता है। वह डेढ़ माह से पुणे में ही है। घर पर उसकी पत्नी सविता (24), मां व दो बच्चे रहते हैं। रविवार सुबह आठ बजे सविता दर्शन के लिए घर से मंदिर को निकली। इसी दौरान उसके चचेरे देवर विमलेश (23) पुत्र मुरारी ने रोक लिया। उसने जाने से मना किया तो विवाद हो गया। इसी दौरान विमलेश चाकू से अपनी भाभी के सीने पर दो बार प्रहार कर दिया। सविता घटना स्थल पर ही गिर पड़ी। इसी दौरान विमलेश ने उसी चाकू से अपने गले पर प्रहार किया। सविता की चीख सुनकर स्वजनों के साथ ही पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। पूर्व प्रधान मुनव्वर व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विमलेश की शादी नहीं हुई है। सविता से पूछताछ की गई है। उसका कहना है कि विमलेश उस पर गलत निगाह रखता है। इसके इन्कार करने पर वह घटना को अंजाम दिया है। घायल महिला व उसके स्वजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। सविता ने भी उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार शादी करने का दबाव बना रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button