शराब पीने से मना किया तो पत्नी को पीटा, मौत
![](https://crimejasoos.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210227-WA0020.jpg)
सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला ग्राम पंचायत के मराई महल्ला में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घायल महिला इलाज के अभाव में तडप तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के अनुसार मौके पर पूछताछ में पड़ोसियों से पता चला कि उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय बिगनी पत्नी धनपत गोंड़ की शुक्रवार की शाम को पति ने पिटाई कर दी थी। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे धनपत गोंड़ शराब पी कर घर आया था। बिगनी ने इसका विरोध किया, तरह घायल महिला रात भर तड़पती रही। शनिवार की सुबह बिगनी के सौतेले पिता कांचन निवासी राज नरायण किसी कार्य से बिगनी के घर आए। बेटी को घायल देख कर देशी उपचार के रूप में देशी घी व लकड़ा पिलाया। साथ ही दामाद से डाक्टर लाने को कहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि धनपत ने किसी डाक्टर को नहीं बुलाया। बिगनी की भाभी पानपति ने बताया कि सुबह में बिगनी को खाना खिलाई थी। खाने के बाद बिगनी को ठंड लगने लगी। इस पर उसे कुछ देर धूप में लेटने के बाद कमरे में चली गयी और दर्द से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। भाभी ने बताया कि बिगनी का कोई भाई नहीं था। पति घर जवाई के रूप में ससुराल में रहता है। मृतका के दो छोटे -छोटे बच्चे हैं।
प्रभारी निरिक्षक श्री सिंह ने बताया कि मृतका के सौतेले पिता राज नरायण के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।