उत्तर प्रदेशनेशनलमध्यप्रदेशलखनऊ

5 लाख का कुख्यात इनामी विकास दुबे के उज्जैन में पकड़ा गया  

*** 5 लाख का कुख्यात इनामी विकास दुबे के उज्जैन में पकड़ा गया  ***

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का आरोपी कुख्यात विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खबर है कि विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से इसे अंजाम दिया है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई, जिसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद विकास ने उज्जैन में मीडिया को भी बुलाया है।

मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।

इसके बाद से ही यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में विकास के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की भी खबर आई थी, लेकिन वह एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button