उत्तर प्रदेशवाराणसी

Breaking *बनारस में 32 पुलिसकर्मी सहित 65 नये कोरोना मरीज मिले, एक की हुई मौत

Breaking

*बनारस में 32 पुलिसकर्मी सहित 65 नये कोरोना मरीज मिले, एक की हुई मौत*

*पूर्वाहन तक 40 तथा सायं तक 25 सहित कुल 65 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले*

*कोरोना का इलाज करा रहे 14 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया*

आज जिले में शनिवार को सायं से रविवार को पूर्वाहन तक बीएचयू लैब से प्राप्त 340 रिपोर्ट में से 40 तथा सायं तक प्राप्त 929 रिपोर्ट में से 25 सहित कुल प्राप्त 1269 रिपोर्ट में से 65 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। जबकि कोरोना का इलाज करा रहे 14 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया। वहीं रविवार को कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर निवासिनी 80 वर्षीय हाउसवाइफ महिला कोरोना मरीज की मौत हो गयी हैं। इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1271 हो गया है। जबकि 537 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 702 है। जबकि 32 की अब तक मृत्यु हो चुकी है।

आज संक्रमित पाए गए मरीजों में थाना कोतवाली में कार्यरत एवं कोतवाली थाना के बैरक में रहने वाले 30 पुलिसकर्मी, थाना कैन्ट में कार्यरत एवं कोतवाली थाना के बैरक में रहने वाला 34 वर्षीय पुलिसकर्मी, बटालियन पीएसी भूलनपुर निवासिनी 26 वर्षीय बैंक ऑफिसर, बटालियन पीएसी भूलनपुर निवासिनी ने 26 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, राजेंद्र विहार कॉलोनी पीएससी भुल्लनपुर निवासी 30 वर्षीय छात्र, राजेंद्र विहार कॉलोनी पीएससी भूलनपुर निवासिनी 30 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, शीतल अपार्टमेंट इंदिरापुरी कॉलोनी माधोपुर सिगरा निवासी 37 वर्षीय पुरुष, केवल्य धाम कॉलोनी दुर्गाकुंड लंका निवासिनी 53 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, केवल्य धाम कॉलोनी दुर्गाकुंड लंका निवासी 64 वर्षीय पुरुष, गिलट बाजार निवासी 6 वर्षीय बालक, लालासुर की गली जतनवर कोतवाली निवासिनी 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, भेलूपुर लंका निवासी 61 वर्षीय वस्त्र व्यवसायी, मौर्या लाज छित्तूपुर लंका निवासी 24 वर्षीय लंका थाने का कांस्टेबल, घसियारी टोला दुर्गाकुंड थाना लंका निवासी 31 वर्षीय हॉस्टल कर्मचारी, लायन एनक्लेव नेवादा सुंदरपुर थाना लंका निवासिनी 79 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, नरिया थाना लंका निवासी 45 वर्षीय दवा का दुकानदार, सुंदरपुर लंका निवासी 45 वर्षीय पुरुष, रघुनाथ नगर कॉलोनी महमूरगंज सिगरा निवासिनी 32 वर्षीय महिला, छित्तूपुर लंका निवासी 48 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ, बेनीपुर टिसौर थाना चोलापुर निवासी 58 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, पद्मिनी हॉस्टल के सामने सिगरा निवासी 36 वर्षीय पुरुष, साई कुंज अपार्टमेंट पांडेपुर थाना कैंट निवासी 45 वर्षीय पुरुष, कंदवा चितईपुर थाना रोहनिया निवासिनी 29 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, अगस्तकुंडा दशाश्वमेध निवासी 68 वर्षीय पुरुष, हुकूलगंज पांडेयपुर निवासी इंडियन बैंक भदोही में कार्यरत 45 वर्षीय कर्मी, शिवपुरवा महमूरगंज सिगरा निवासी 38 वर्षीय अध्यापक, घोंघावीर थाना लंका निवासिनी 50 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, तेलियाबाग जगतगंज थाना चेतगंज निवासी 38 वर्षीय पुरुष, घोसिया फुलवरिया थाना कैंट निवासी पंजाब नेशनल बैंक का 42 वर्षीय कर्मी, कृष्णदेव नगर सरायनंदन छित्तूपुर थाना लंका निवासी 25 वर्षीय पुरूष, जिवधिपुर खोजवा नई बाजार थाना भेलूपुर निवासी 33 वर्षीय व्यवसाई, चितवनपुर मंगारी थाना फूलपुर निवासी 60 वर्षीय व्यवसाई, गोला दीनानाथ थाना चौक निवासी 49 वर्षीय पुरुष, चितवनपुर राजपुर थाना फूलपुर निवासी 65 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, हरहुआ निवासी 45 वर्षीय पुरुष तथा रविंद्रपुरी थाना लंका निवासी 33 वर्षीय पुरुष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button