उत्तर प्रदेश

राम मंदिर निर्माण हेतु विभिन्न नदियों का पावन जल धार्मिक स्थलों की मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान

राम मंदिर निर्माण हेतु विभिन्न नदियों का पावन जल धार्मिक स्थलों की मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा व राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना

चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)आगामी ५ अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी के कर कमलों से होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए संपूर्ण भारत वर्ष के पवित्र नदियों का जल शक्तिपीठों की मिट्टी अयोध्या में रामभक्तों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। तथा व्यवस्था की दृष्टि से कुछ चुनिंदा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी अयोध्या बुलाया गया है।

इसी क्रम में श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख सोनभद्र जिले के निवासी नरसिंह त्रिपाठी को भी अयोध्या पहुंचने का निर्देश संगठन के उच्च अधिकारियों का प्राप्त हुआ है जिसके बाद आज चोपन अपने निवास स्थान से श्री त्रिपाठी को अयोध्या प्रस्थान करते समय विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रमुख का स्वागत करते हैं अयोध्या के लिए रवाना किया एवं नगर के धर्म प्रेमियों ने तिलक लगाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामना देकर विदा

किया। उनके सहयोगी के रूप में जिला धर्म प्रसार प्रमुख बृजेश मोदनवाल भी अयोध्या के लिए प्रस्थान किए।इस अवसर पर गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प के उपाध्यक्ष विद्याशंकर पांडे, विहिप के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार, नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री दिनेश रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन, भाजपा नेता सत्य प्रकाश तिवारी, अंकुर जायसवाल, मुकेश पटेल,सहित अनेक विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ता व भक्त गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button