अनपरा थाना प्रभारी नागेश सिंह ने अवधूत भगवान राम महाविद्यालय छात्राओ को महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक।

अनपरा/सोनभद्र अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने अवधूत भगवान राम महाविद्यालय छात्राओ को महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में नागेश सिंह ने छात्राओ को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में में सेमिनार अयोजित किया।वहा मौजूद छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वाड,वुमेन पावर 1090,डायल 112,181 नम्बरों की जानकारी दिया। उन्होंने डायल 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।नागेश सिंह ने कहा के अब सिर्फ एक काल पर सहायता पहुचेगी। महिला कहीं भी हाेंगी और किसी भी परेशानी हाेगी ताे ताे उन्हे बस 181 पर एक फाेन करना हाेगा। महिलाओ की समस्याओ का समाधान हाे सके इसी उद्देश्य से यूपी सरकार महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस अवसर पे विद्यालय के प्राचार्य सहित तमाम छात्राये मौजूद थे।