उत्तर प्रदेशसोनभद्र
सर्पदंश से महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
![](https://crimejasoos.in/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231201_185653.jpg)
रवि सिंह
दुद्धी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गाँव में सांप काटने से विवाहिता महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में मातम छा गया।
बताया जाता हैं, कि विवाहिता महिला सीमा देवी उम्र करीब 22 वर्ष पत्नी अखिलेश कुमार निवासी ललमटिया दुम्हान अपने घर के पास सब्जी तोड़ रही थी कि सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह ने बताया दुम्हान गाँव में सर्प काटने महिला की मौत हुई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई हैं।