उत्तर प्रदेशसोनभद्र

जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह के अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस का दुद्धी मे हुआ आयोजन

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह के मौजूदगी मे आज तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिससे फरियादियों को जिलाधिकारी के मौजूदगी से काफी उम्मीद बढ़़ गया | प्राप्त समाचार के अनुसार आज शनिवार को स्थानीय
तहसील सभागार मे माह के प्रथम शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 65 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया | और शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया है। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। उन्होंने तहसील समाधान दिवस पर आए शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक – एक कर सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समय से निस्तारित करें फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े़। आगे कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के साथ
तहसील समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम सुरेश राय,पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार तिवारीके अलावा तमाम विभागों के अधिकारीयों सहित काफी संख्या मे फरियादी मौजूद रहें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button