उत्तर प्रदेश

*नाई समाज के जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती।*

क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । नाई समाज की ओर से सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती काली मंदिर के समीप स्थित संस्कार भवन परिसर में धूमधाम से मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके योगदानों को याद किया।
अध्यक्षता कर रहे श्याम नारायण शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक नेता थे। उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। लोगो के लिए ही वह परीश्रम करते रहे। कठिन परीश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने। झल्लन शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दबे-कुचलों के विकास के लिए लगे रहे वह अपने सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपने लोकप्रियता के कारण ही लोग जननायक कहते थे। वहीं ब्लाक सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक व कुशल राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने कई बार विधानसभा चुनाव, दो बार बिहार के मुख्यमंत्री सहित विपक्ष के नेता के रूप में अपना अहम योगदान दिया है। ब्लाक अध्यक्ष विनोद शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार और उत्तर भारत की राजनीति में ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी के लिए संभव नहीं हुआ । गरीबों और वंचितों के लिए उन्होंने जो किया, वह एक अप्रतिम मिसाल है।पूरे उत्तर भारत में कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे समाजवादी नेता के रूप में याद किये जाते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही था। ब्लाक कोषाध्यक्ष मैनेजर शर्मा ने बताया की आज जिस सामाजिक न्याय की चर्चा पूरे देश में हो रही है, उसे उत्तर भारत में विकसित करने का श्रेय कर्पूरी ठाकुर को जाता है। इस मौके पर सुरेश शर्मा, अनील शर्मा,बब्बन शर्मा,रविंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, चंदन ठाकुर, कमलेश ठाकुर, पवन शर्मा, चंदन शर्मा, राम नरेश शर्मा, रामचरण शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अखिलेश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, अर्जुन शर्मा, संजय शर्मा, मुनेश्वर देवगन, श्याम सुंदर शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button